{"_id":"58ff86964f1c1b9228c0d397","slug":"cousin-raped-a-teen-for-nine-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरा भाई नौ माह तक किशोरी से करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरा भाई नौ माह तक किशोरी से करता रहा दुष्कर्म
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक किशोरी से उसका चचेरा भाई तमंचे के बल पर धमका कर नौ माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर जब उसकी मां ने पूछताछ की तो असलियत सामने आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां के अनुसार उसकी बेटी घर पर पिता के साथ अकेली रहती थी। वह बीते चार महीने से अपनी रिश्तेदारी में मैनपुरी में रह रही है। इस दौरान किशोरी का चचेरा भाई घर पर आता-जाता रहा। मौका पाकर वह करीब नौ महीने से किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा।
इससे वह गर्भवती हो गई। किशोरी के पिता ने दो दिन पहले रिश्तेदारी से उसको घर बुलाया। घर आने के बाद उसने किशोरी के शरीर में परिवर्तन देखा तो उससे पूछताछ की। किशोरी ने उसे पूरा घटनाक्रम बताया। किशोरी के अनुसार, आरोपी ने शिकायत करने पर उसकी हत्या कर शव को गायब करने की धमकी दी थी जिससे वह डर गई थी।
विज्ञापन
किशोरी की मां का आरोप है कि उसने अपने जेठ से इसकी शिकायत की तो उसने उसके जानवरों वाले खूंटे उखाड़ कर फेंक दिए। उसे पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। मंगलवार को किशोरी की मां ने अपने जेठ के लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापा मारा, पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर दवाब बनाने के लिए उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया है। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
मोहम्मदाबाद। ग्रामीणों की मानें तो इस मामले का खुलासा एक हफ्ते पहले हुआ था। इसके बाद किशोरी का गर्भपात कराने की भी कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों के इनकार कर देने के बाद पंचायत चलती रही। बातचीत के बाद कोई नतीजा न निकलने पर कानूनी कार्रवाई की गई। हालांकि इस मुद्दे पर कोई ग्रामीण खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मोहम्मदाबाद। कोतवाली में मौजूद पीड़िता ने मीडिया कर्मियों को बताया कि चचेरा भाई कट्टा लगाकर उसके साथ घर पर ही पिता की गैर मौजूदगी में बलात्कार करता था। इस दौरान उसके हाथ चारपाई पर बांध देता था। इस काम में एक अन्य युवक उसका सहयोग करता था।
किशोरी की मानें तो उक्त युवक ने भी उसके साथ बलात्कार किया था। उधर कोतवाली प्रभारी संजीव सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर में सिर्फ एक आरोपी का नाम दिया गया है। इसलिए चचेरे भाई के खिलाफ ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।