फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cousin and nephew killed with an ax

चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण को कुल्हाड़ी से मार डाला

Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Cousin and nephew killed with an ax
पप्पू की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
चचेरे भाई व भतीजे ने कुल्हाड़ी से की हत्या
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। रास्ते में बंधी पॉलिथीन हटाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण को कुल्हाड़ी से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। बचाने आई पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी पप्पू (48) मजदूर था। उसके घर के पास ही उसके चचेरे भाई का मकान है। चचेरे भाई ने बारिश की वजह से दरवाजे पर पॉलिथीन तान ली थी। उसके नीचे वह बकरी आदि मवेशी बांध देता था। मंगलवार शाम को पप्पू मजूदरी करने के बाद घर पहुंचा तो उसने रास्ते में तनी पॉलिथीन हटा दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ने पर चचेरे भाई व उसके बेटे ने पप्पू पर कुल्हाड़ी हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से कई वार कर पप्पू को मार डाला। बचाने पहुंची पप्पू की पत्नी किरन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसका एक हाथ कटकर लटक गया। बेटे धर्मेंद्र को भी लहूलुहान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा व चौकी इंचार्ज रहमत खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमलावर पिता-पुत्र को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। घायल किरन व धर्मेंद्र को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दोनों वहां से रेफर कर दिया गया है। सीओ रजवीर सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
नीम के पेड़ को लेकर भी हुआ था विवाद
कायमगंज। पप्पू के घर से कुछ दूरी पर तिराहा है। वहां पर नीम का एक पेड़ है। उस पेड़ को लेकर भी दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी।

पप्पू के हैं चार पुत्र व दो बेटियां
कायमगंज। पप्पू मेहनत मजदूरी करके परिवार को भरण पोषण करता था। उसके चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा अरविंद 20 वर्ष का है। उससे छोटा धर्मेंद्र है। सभी मजदूरी ही करते हैं। घटना के बाद सीओ राजवीर सिंह सीएचसी पहुंचे। वहां पता चला कि धर्मेंद्र व किरन के पास इलाज के लिए रुपये ही नहीं हैं। इस पर सीओ ने उनकी मदद की और लोहिया अस्पताल ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed