{"_id":"4d9f407a92b5c921bb559d53adc8d923","slug":"couple-robbed-a-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से लूट में एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से लूट में एक हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी से घर लौटते समय दंपति से हुई लूट के मामले की रिपोर्ट फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना कमालगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी निर्मल गुप्ता बुधवार की शाम अपनी रिश्तेदारी बेवर से पत्नी मंजू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
याकूतगंज के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने बाइक में काट मार दिया। इससे दंपति बाइक से गिर पड़े। इस दौरान लुटेरों ने तमंचा लगा कर दंपति से नगदी और जेवर लूट लिए थे। पीड़ित थाना कमालगंज पहुंचा तो एसओ ने पीड़ित को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटनास्थल फतेहगढ़ कोतवाली का होने के कारण पीड़ित को वहां भेज दिया। निर्मल गुप्ता की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन