{"_id":"8d7ed6a4a4cf22027541d8db2babaa6d","slug":"couple-plundered-by-bike-riders-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे दंपति को शुक्रवार को बाइक सवार लुटेरों ने टक्कर मारकर गिरा दिया और उनसे नगदी व जेवर लूट लिए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कुम्हौली के रहने वाले अवनेंद्र अपनी पत्नी अनुपम कुमारी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिहानी जा रहे थे।
वह जैसे ही कायमगंज सराय अगहत रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अवनेंद्र पत्नी समेत गिर गए। लुटेरों ने मारपीट कर और तमंचे के बल पर अनुपम कुमारी का पर्स लूट लिया और गले में पहना मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी लूट ली। लुटेरे उनका मोबाइल भी साथ ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मेरापुर के थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने लुटेरों का पीछा किया। जगह-जगह पर तलाशी शुरू करवाई गई लेकिन इसके बाद भी लुटेरे हाथ नहीं लगे। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और अनावरण करके लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।