फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counting today, political Activity peak

मतगणना आज, सियासी पारा चरम पर

Sat, 31 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Counting today, political  Activity peak

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य केे वोटों की गिनती आज होगी। प्रशासन ने मतगणना के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतगणना होगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दावेदार मतगणना को लेकर सियासी गणित लगाने में व्यस्त रहे। सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर चार चरणों में चुनाव कराया गया। एआरओवार वोटों की गिनती कराई जाएगी। मतगणना के लिए प्रशासन और पुलिस ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। वहीं, एजेंट बनवाने में उम्मीदवार लगे रहे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के 30 व बीडीसी के 740 पद हैं। 20 पदों पर बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। हैदरपुर में सभी उम्मीदवारों के परचा वापस लेने से यहां मतदान नहीं कराया गया। जिला पंचायत सदस्य की सभी सीटों पर मतदान हुआ है। अब मतदान वाली सीटों पर जिला पंचायत सदस्य के 612 व बीडीसी के 4311 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के बाद ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए लोग गुणागणित लगाने में लगे रहे। कई दावेदार पहले से ही इस दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़पुर विकास खंड की मतगणना क्रिश्चियन इंटर कालेज, कमालगंज विकास खंड की मतगणना आरपी डिग्र्री कालेज, मोहम्मदाबाद विकास खंड की मतगणना मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज, नवाबगंज विकास खंड की मतगणना जवाहर लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजेपुर विकास खंड की मतगणना गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज, शमसाबाद विकास खंड की मतगणना एबी इंटर कालेज, कायमगंज विकास खंड की मतगणना आदर्श जनता इंटर कालेज पितौरा में होगी।


बीडीसी का परिणाम मतगणना केंद्र और जिला पंचायत सदस्य का परिणाम कलेक्ट्रेट से जारी होगा। राउंडवार गणना में शामिल बूथों की संख्या मतगणना स्थल पर चस्पा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed