फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Counseling complete, list of free schools will now paste

काउंसलिंग पूरी, रिक्त स्कूलों की सूची आज होगी चस्पा

Wed, 22 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Counseling complete, list of free schools will now paste
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने के लिए शुरू हुई
विज्ञापन
काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई है। गुरुवार को ब्लाक स्तर पर रिक्त स्कूलों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा की जाएगी। महिला व विकलांगों से स्कूलों के लिए विकल्प भरवाए जाएंगे। 30 अप्रैल तक स्कूलों में तैनाती का आदेश जारी होगा।

बीएसए कार्यालय परिसर में चल रही प्रशिक्षण प्राप्त 1087 शिक्षामित्रों की काउंसलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन शिक्षामित्रों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जांचने के बाद जमा किया गया। इनकी फीडिंग कर सूची तैयार की गई। शाम को काउंसलिंग समाप्त हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने कई शिक्षामित्रों के अभिलेख देखे।

बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग समाप्त हो गई है। जिनकी काउंसलिंग हुई है उनके अभिलेखों की फीडिंग की जा रही है। 23 अप्रैल को किस ब्लाक के कौन से स्कूल में पद रिक्त है। इसकी सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। ताकि 27 अप्रैल से महिला व विकलांग शिक्षामित्रों को विकल्प भरने मे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 30 अप्रैल तक सभी शिक्षामित्रों को स्कूल में तैनात किए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed