{"_id":"662832266bf0f9d8955f6a622bbd777c","slug":"council-reduced-the-number-of-children-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या घटी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर। शिक्षा सुधार के नाम पर सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके विद्यालयों में छात्र संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।
विज्ञापन
ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का हाल काफी खराब है। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक स्कूल से नदारद रहते हैं। जिनमें शिक्षक पहुंचते भी हैं। वहां वह मिडडे मील बनवाने के बाद चले जाते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माखन नगला कई सालों बाद खुला लेकिन बच्चे नहीं आ रहे हैं। इस स्कूल के कमरों में ग्रामीण जानवर बांध रहे हैं।
विज्ञापन
कमरों में गोबर और कूड़ा भरा है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने इस विद्यालय को संचालित करने के लिए तीन शिक्षकोें ज्ञानेंद्र सिंह, आनंद कुमार और गौरव कुमार की तैनाती की थी। इसमें 24 बच्चे पंजीकृत किए ग पर हकीकत है एक भी बच्चा स्कूल नहीं आ रहा है। सहायक अध्यापक आनंद कुमार ने बताया कि पड़ोसी गांव टपुआ में बिना मान्यता प्राप्त एक प्राइवेट स्कूल चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या कम है।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक विद्यालय माखन नगला में शनिवार को पंजीकृत 120 बच्चों में मात्र 10 बच्चे ही आए थे। मिडडे मील नहीं बना था। शिक्षक राजवीर सिंह, अवधेश कुमार, विशंभर यादव और संदीप कुमार स्कूल में मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय जटपुरा कैलियाई में पंजीकृत 52 बच्चों में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गहलवार में पंजीकृत 85 बच्चों के सापेक्ष 10 और प्राथमिक विद्यालय बिचपुरिा में 153 बच्चों के सापेक्ष 49 बच्चे ही मौजूद थे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गहलवार में तैनात शिक्षक जयप्रकाश ने बताया कि स्कूल में वह अकेले शिक्षक हैं। बच्चों को घर बुलाने जाते हैं लेकिन वह नहीं आते हैं। प्राथमिक विद्यालय बिचपुरिया के शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षिका रजनी देवी अवकाश पर हैं। इसलिए बच्चों को बुलाने नहीं जा पा रहे हैं।