फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

ईशापुर में मुंबई से आए दो लोगों में लक्षण, मेडिकल कालेज भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
corona
एप से भेजी गई खबर संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज। ईशापुर में सोमवार को ट्रक से आए दो लोगों को गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया। उनमें बुखार, खांसी आदि के लक्षण दिखाई देने पर प्रशासन को सूचना दी गई। गांव में पहुंची एंबुलेंस से सोमवार देर शाम दोनों को कोरोना जांच के सेंपल के लिए डॉ. अनार सिंह यादव आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बेवर रोड भिजवाया गया। जीपुर-उधरनपुर मार्ग पर जरारी से आधा किलोमीटर पहले ईशापुर गांव है। यहां सोमवार सुबह 4 बजे ट्रक से दो लोग मुंबई से पहुंचे। दोनों को गांव के परिषदीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया। बाद में पता चला कि उन्हें बुखार व अन्य कुछ लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। शक होने पर इसकी जानकारी डायल-108 पर दी गई। वहां से बताया गया कि लोहिया अस्पताल में सेंपल नहीं लिया जाता। बीडीओ व अन्य अधिकारियों को बताओ। कोरोना हेल्पलाइन पर भी फोन किया गया। प्रधान के प्रतिनिधि आमिर खान ने खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल को जानकारी दी। इस पर देर शाम एंबुलेंस गांव पहुंची और दोनों को सेंपल के लिए मेडिकल कालेज ले गई। इनमें एक व्यक्ति ट्रक चालक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed