फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

सेंट्रल जेल के 35 कैदी संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। जिले में शनिवार को 177 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सेंट्रल जेल के 35 कैदी शामिल हैं। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान अब तक जिले में सर्वाधिक 177 लोग संक्रमित निकले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। इधर, चुनावी धमाचौकड़ी भी तेज हो गई है। इसके बावजूद शहर में सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट में सेंट्रल जेल के 35 कैदी और संक्रमित निकले हैं। अइब जेल के अस्पताल में 70 एक्टिव केस हो गए हैं। जिला जेल में छह संक्रमित बंदियों क
विज्ञापन

ो अस्पताल में रखा जा रहा है। शनिवार को निकले 177 मरीजों में ब्लाक बढ़पुर व शहर के ही 112 लोग संक्रमित हैं। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के 12, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नौ राजेपुर क्षेत्र के 16, शमसाबाद क्षेत्र के 21 लोग व नवाबगंज क्षेत्र के सिरमौरा गांव की युवती कोरोना की चपेट में आई है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 614 केस एक्टिव हैं। 124 मरीजों की अभी स्वास्थ्य विभाग ट्रेसिंग नहीं कर पाया है। 405 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। नौ मरीज जिले से बाहर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। शनिवार को 43 मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed