{"_id":"60c38f058ebc3e282f5013ce","slug":"corona-farrukhabad-news-knp6335842175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए 168 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए 168 नमूने लिए
विज्ञापन
कायमगंज। डब्ल्यूएचओ की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के पांच गांव व नगर के दो वार्डों से सीरो सर्वे के तहत 168 नमूने लिए। इन नमूनों को मेरठ जांच के लिए भेजा जाएगा।
क्षेत्र के गांव ग्रासपुर, भागीपुर उमराह, सोतेपुर, भैंसरी, पचरौली व कायमगंज नगर के वार्ड 6, कंपिल के वार्ड नंबर 6 में प्रत्येक गांव में 24-24 लोगों के खून के नमूने लिए गए। इस सर्वे के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में वायरस से लड़ने के लिए एंटी बॉडी बन चुकी है। एंटी बॉडी वायरस के प्रति शरीर को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है।
अगर नमूने पॉजिटिव आए तो माना जाएगा कि वह व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुका है। इससे वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है। यदि निगेटिव आता है तो यह माना जाएगा कि वह व्यक्ति कभी वायरस की चपेट में आया ही नहीं। बीसीपीएम विनय मिश्रा ने बताया कि सभी नमूनों को मेरठ लैब में भेजा जाएगा। इनसे यह पता लगाया जाएगा कि इनमें कितनी एंटी बॉडी बनी है।