{"_id":"60afd81c8ebc3e9a1d20a11f","slug":"corona-farrukhabad-news-knp63075195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैलरी में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैलरी में पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की तैयारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम की सख्ती के बाद लोहिया पुरुष अस्पताल की एक गैलरी में 20 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें आने वाले समय में कोरोना पॉजिटिव बच्चों को भर्ती किया जाएगा।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से पहले ही जिलाधिकारी बच्चों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं पूरी करने में जुट गए हैं। उन्होंने बुधवार को ही लोहिया पुरुष अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बेड का एल-2 पीडियाट्रिक वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुपालन में कोई कमरा न होने की वजह से इमरजेंसी वाले गेट के अंदर एक गैलरी में एल-2 अस्पताल चालू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस स्थान को लेकर अस्पताल का अन्य स्टाफ असंतुष्ट है। उन्हें कई तरह की आशंकाएं सताने लगी हैं। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।
लोहिया पुरुष अस्पताल में डॉ. विवेक सक्सेना के अलावा सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त बाल रोग विशेषज्ञ हैं। यदि एल-2 अस्पताल चलेगा, तो बालरोग विशेषज्ञों की कमी के चलते दिक्कतें खड़ी होना साफ है। इसके लिए अलग से व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में इस वक्त चार बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। वहां बच्चों के इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड भी चल रहा है। यही नहीं महिला अस्पताल के प्रशासनिक भवन में कई हॉल भी खाली हैं। यदि इस पर विचार होता, तो गैलरी में कोविड अस्पताल बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।