{"_id":"60a7f8318ebc3e2f205036d7","slug":"corona-farrukhabad-news-knp629687832","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गठित किया कोरोना दैवीय आपदा प्रकोष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गठित किया कोरोना दैवीय आपदा प्रकोष्ठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए ‘कोरोना दैवीय आपदा प्रकोष्ठ’ गठित किया है। इसके साथ ही सभी विभागों को एक सप्ताह में शिकायत निस्तारित करने के आदेश दिए हैं।
कोरोना महामारी से पीड़ित परिवारों की शिकायतें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जाएंगी। इसमें मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, परिवार रजिस्टर में मृत्यु का पंजीकरण करना, वरासत दर्ज करना, सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसके आश्रितों को सरकारी सेवा में लेना प्रमुख कार्य में शामिल है। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण हर कीमत पर सात दिन के अंदर प्राथमिकता से किया जाए।
किसी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित प्रकरण कितने दिनों में निस्तारित होगा, इसका भी उल्लेख आख्या में किया जाए। महामारी में पीड़ित का उत्पीड़न किए जाने की शिकायत पर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण पर अगले 02 माह तक वरीयता के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।