फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

जिले की सीएचसी में मिलेगी एल-2 अस्पताल की सुविधा

Thu, 22 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एल-2 अस्पताल की सुविधा देने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए अभी तक फतेहगढ़ सीएचसी में बना एल-2 अस्पताल है। प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए एल-2 अस्पताल की क्षमता बढ़ाई जा रही है। सीएचसी बरौन में 52 व नवाबगंज में 98 बेड की व्यवस्था की जा रही है। अब इसके अलावा अब कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, कायमगंज, कंपिल व राजेपुर सीएचसी में एल-2 अस्पताल की मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एल-2 अस्पताल की सुविधा दी जाएगी। एक सप्ताह में व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएचसी में कोविड व नान कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 से 30 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। इन अस्पतालों में आक्सीजन की भी सुविधा होगी। इससे स्थानीय लोगों को अपना मरीज लेकर दूर-दराज अस्पताल में दौड़ना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज/कायमगंज। जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण कर 20 बेड का एल -2 अस्पताल शनिवार से शुरू करने के निर्देश दिए। एल-2 अस्पताल ऊपर के तल पर बनाने के लिए तत्काल सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा है। उधर कायमगंज सीएचसी का भी डीएम ने निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर कोरोना की हो रही जांच का जायजा लिया। इसके बाद सीएमओ डॉ. वंदना सिंह के साथ सीएचसी में 20 बेड के एल-2 अस्पताल के लिए उपयुक्त स्थान के लिए भवन का निरीक्षण किया। बाद में ऊपर के तल पर ही एल-2 अस्पताल के लिए व्यवस्था करने को कहा। प्रसूति व शल्य कक्ष जाने वाले रास्ते की ओर पार्टीशन लगाने को कहा। जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि आक्सीजन के सात सिलिंडर हैं। आइवी साल्यूशन व अन्य सभी दवाइयां उपलब्ध रखने को कहा है।
डीएम ने कहा कि सीएचसी पर कोविड व बिना कोविड दोनों तरह के इलाज की सुविधा दी जाए। ओपीडी में लक्षण वाले मरीजों का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट कराने को कहा। डीएम के पहुंचने के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री मौजूद नहीं थे। वह बाद में आए। डॉ. मानसिंह वर्मा, डॉ. विकास पटेल मौजूद रहे। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएम सीएचसी का निरीक्षण कर सीएमओ को एक सप्ताह में सारी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। डीएम ने ओपीडी कक्ष के बाहर परिसर देखा और कहा, फिलहाल ओपीडी बंद है। यहां 20 बेड की व्यवस्था की जाए और एल 2 अस्पताल की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके बाद उन्होंने शौचालय में गंदगी देखी तो कारण पूछा, बताया गया कि यहां सफाई कर्मियों की कमी है। उन्होंने सफाई कराने के निर्देश दिए। चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार, बीसीपीएम विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते आक्सीजन, मास्क व सैनिटाइजर की मांग भी बढ़ी है। इससे इन जीवन रक्षक वस्तुओं की जिले में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। इसकी शिकायत पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने आक्सीजन डीलर, सप्लायर, थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर जीवन रक्षक वस्तुओं की बिक्री करने की पुष्टि हुई तो उनके विरुद्ध कोविड महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed