फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता, परिजनों को कराया क्वारंटीन

Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona
शहर के मोहल्ला मदावाड़ी मकानों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मदारबाड़ी में संक्रमित मिले तीन लोगों के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को क्वारंटीन कर दिया। पूरे मोहल्ले को दमकल ने सैनिटाइज किया। उधर, सिकत्तर बाग में जांच को पहुंची टीम से लोगों ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लोग भाग गए। टीम बिना जांच किए लौट गई।
विज्ञापन

मदारबाड़ी मोहल्ले के एक दुकानदार समेत तीन लोगों की रिपोर्ट सोमवार शाम पॉजिटिव आई थी। मंगलवार दोपहर में स्वास्थ्य विभाग के डा. नवनीत गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, शफीक, मनोज कुमार, नौशाद पहुंचे। इससे पहले ही आईटीआई चौकी प्रभारी रवींद्र नाथ निषाद भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मोहल्ला पहले से ही सील है, बावजूद इसके टीम के पहुंचने पर तमाम लोग गलियों में घूमते मिले।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर उन्हें घरों में भेजा। टीम ने पॉजिटिव तीनों लोगों के परिजनों को बैग तैयार करने के निर्देश दिए। आधा घंटे बाद तीनों परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग की कार से क्वारंटीन सेंटर चले गए। छतों पर लोग तमाशबीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि मदारबाड़ी के एक पॉजिटिव युवक ने सिकत्तर बाग स्थित एक दुकान से खरीदारी की थी। इसीलिए एक टीम जांच के लिए वहां पहुंच गई। दुकान पर पहुंचते ही लोग टीम से अभद्रता करने लगे। कड़ी भाषा का प्रयोग करके टीम को दुकान से नीचे उतार दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची, तो युवक मौके से भाग गए। टीम भी बिना जांच किए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed