फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में बरतें सावधानी

Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार की गाइडलाइन जारी है। इसमें आम लोगों को संक्रमित व्यक्ति के शव को न छूने, अंतिम संस्कार में कम से कम लोगों के शामिल होने और अंतिम संस्कार के बाद हाथ-मुंह धोकर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार आसपास ही करना चाहिए। परिजन शव का एक बार चेहरा देख सकते हैं, शव से कभी न लिपटें। अस्पताल कर्मचारियों को ऐसे शव पर एम्बामिंग (शव को देर तक सुरक्षित रखने वाला लेप) न करने को कहा गया। विशेष परिस्थितियों को छोड़ पोस्टमार्टम न करने की भी हिदायत दी गयी है।
विज्ञापन

शव को लीकेज प्रूफ प्लास्टिक बैग में रखकर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं परिजनों को बिना बैग खोले बाहर से ही धार्मिक क्रिया करने, शव को स्नान न कराने, शव जलाने के बाद राख को नदी में प्रवाहित करने, शव यात्रा में शामिल वाहन सैनिटाइज करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed