फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना से सतर्कता को लोहिया में स्टाफ बढ़ाने के निर्देश

Sat, 14 Mar 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से निपटने को पूरे देश में हाईअलर्ट है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एडी ने लोहिया अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ बढ़ाने के साथ मास्क व यूनिफार्म की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को और सक्रिय करने के लिए कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षण देने को कहा।
विज्ञापन

बदलते मौसम में जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज बढ़ने के साथ कोरोना वायरस का खौफ भी बढ़ रहा है। शासन स्तर से इससे निपटनेेेे के लिए सक्रियता और बढ़ा दी गई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य आरपी यादव ने सीएमओ डा.चंद्रशेखर, डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य के साथ लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस डा.अशोक कुुमार से कहा कि सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने की जरूरत है। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के हालचाल लेने के साथ वह किस रोग से पीड़ित हैं, इसकी भी जानकारी ली। इसके बाद वह अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। दवाओं की उपलब्धता व स्टाफ की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ बढ़ाने, मास्क, उनकी स्पेशल यूनिफार्म की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्यशाला लगाने को कहा। एडी ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड का अलग से रास्ता रहना चाहिए। इसके अलावा अस्पताल में बुखार के मरीजों का अलग से काउंट व लाइन लगवाई जाए। इससे खांसी, जुकाम व बुखार के वायरस को भी फैलने से रोका जा सके। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed