फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Copying from paper and books on black board

ब्लैक बोर्ड पर पेपर और किताबों से नकल

Wed, 18 Sep 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Copying from paper and books on black board
प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : FARRUKHABAD
बेसिक शिक्षा विभाग की सत्र परीक्षा के प्रथम दिन ही स्कूल में हुई पढ़ाई की हकीकत सामने आ गई। ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखे गए और विद्यार्थियों ने किताबों से उनका जवाब उत्तर पुस्तिका पर लिखा। कुछ विद्यालयों में बच्चे खेलते रहे।
विज्ञापन

अगस्त में होने वाली बेसिक शिक्षा विभाग की सत्र परीक्षाएं सितंबर में शुरू कराई गईं। इनके लिए प्रश्नपत्र नहीं बनवाए गए। बुधवार को प्रथम दिन गणित और हिंदी विषय की परीक्षाएं हुईं। विद्यालयों में प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर शिक्षकों ने लिखे। बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर लिखे प्रश्न शिक्षकों की ओर से दी गई कापियों में उतारे और उनके उत्तर किताबों से देख कर लिखे।
विज्ञापन

अधिकांश बच्चों ने नकल कर परीक्षा दी। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति भी बहुत कम रही। नगर क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में 119 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 105 बच्चे उपस्थित हुए। इनती संख्या इसलिए थी कि विद्यालय में बैग बांटे जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में 107 में से 79 बच्चे उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में 85 में से 55 बच्चों ने परीक्षा दी। इस विद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा में बच्चों की संख्या 55 से भी कम हो गई। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुजहा में पंजीकृत 76 बच्चों में से 45 उपस्थित हुए।
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया प्रश्नपत्र नहीं मिले थे। इससे ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों को लिखा गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजहा में पंजीकृत 80 बच्चों में 39 उपस्थित हुए। एक कमरे में बच्चे परीक्षा दे रहे थे और दूसरे कमरे में कुछ बच्चे खेल रहे थे।

बगैर शिक्षक तैनाती अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हुई परीक्षा
फर्रुखाबाद। अंग्रेजी माध्यम तर्ज पर पढ़ाई को चिह्नित 45 प्राइमरी व 10 जूनियर स्कूल चयनित हुए हैं। इनमें शिक्षकों की तैनाती शासन के आदेश के बाद अभी तक नहीं हो सकी है। इससे पूर्व में तैनात शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं। सत्र परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षकों की तैनाती बगैर कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed