फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Convicted absconding caught 15 thousand prize

सजायाफ्ता फरार 15 हजार के इनामी को पकड़ा

Sat, 01 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Convicted absconding caught 15 thousand prize
पुलिस गिरफ्त में रामनरेश। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। बीस साल से फरार चल रहे सजायाफ्ता फरार 15 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इनामी को मां की हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुई थी। अपील में पैरोल पर छूटने के बाद उच्च न्यायालय ने उसकी सजा को बरकरार कर वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी रामनरेश ने तीन अगस्त 1993 में मां बेटी देवी की हत्या कर दी थी। बहन सुधा ने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 जून 1996 में जिला न्यायालय से रामनरेश को आजीवन कारावास से सजा हुई थी। सजायाफ्ता ने जिला न्यायालय के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की। सुनवाई के लिए अपील स्वीकार होने के बाद उसने पैरोल पर छोड़ने की अर्जी दायर की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट द्वारा अर्जी स्वीकार करने पर रामनरेश को पैरोल पर छोड़ दिया गया था। हाईकोर्ट में अपील पर सुनवाई के बाद रामनरेश की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी गई और सजा काटने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसकी भनक लगने पर रामनरेश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने रामनरेश पर 15 हजार का इनाम घोषित किया। शनिवार को पुलिस ने चाचूपुर के पास से इनामी सजायाफ्ता इनामी रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि रामनरेश पैरोल पर छूटा था। उच्च न्यायालय से अपील में उसे सजा हो गई थी। फरार होने पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह अभी तक हरियाणा में किसी आश्रम में रह रहा था। कुछ काम से यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed