फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract workers will protest peacefully from tomorrow

Farrukhabad News: कल से संविदाकर्मी करेंगे शांतिपूर्ण विरोध

Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Contract workers will protest peacefully from tomorrow
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता (एसई) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एक मई से आउटसोर्स व संविदा कर्मचारी शांतिपूर्णि ढंग से विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में मंगलवार को एसई को ज्ञापन सौंपा गया। संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना था कि संगठन काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करता चला आ रहा है, लेकिन विभाग व सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। आउटसोर्स के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, मानदेय 18 हजार न किए जाने, आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने समेत कई मांगें लंबित चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व एक मई को प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा में विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में भी शांतिपूर्ण ढंग से संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में आउटसोर्स कर्मचारी काफी कम मानदेय पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद विभाग उन्हें हटा रहा है। इस अवसर पर महामंत्री विष्णु सिंह, संगठन मंत्री आर्यन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed