{"_id":"668191a7c270c880f2096f13","slug":"contract-electricity-workers-took-out-a-candle-march-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-112943-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संविदा बिजली कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संविदा बिजली कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च
Sun, 30 Jun 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। संविदा कर्मचारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
अध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में रविवार शाम संविदा कर्मचारियों ने डिवीजन कार्यालय भोलेपुर से कैंडल मार्च शुरू किया। कैंडल मार्च का समापन जय नरायन वर्मा रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर किया गया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2023 से वह लोग विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार उन लोगों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि हम लोगों को इतना कम वेतन मिलता है कि घर चलाना तक मुश्किल होता है। उन्होंने सरकार से वेतन समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री विष्णु सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मोहित कुमार व संयुक्त मंत्री सचिन वर्मा मौजूद रहे।