{"_id":"ffaeee7834ca42ecfc58008636ccface","slug":"congressmen-walking-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल पर रोक लगाने और किसानों को वाजिब
विज्ञापन
मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने ब्लाक राजेपुर में पदयात्रा
निकाली। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास
निकाली।
गांव गंधिया स्थित हनुमान मंदिर से कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू की। गांव में घूमते हुए पदयात्रा राजेपुर तिराहे पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल अगर पास हो गया तो किसानों को बहुत नुकसान होगा। भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसल का सही सर्वे नहीं किया जा रहा है।
मुआवजे के नाम पर 63-63 रुपये की चेकें देकर किसानों से मजाक किया जा रहा है। महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि अन्नदाता खुद भूखों मरने की कगार पर पहुंच गया है पर केंद्र और प्रदेश सरकार चुप्पी साधे है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्रनाथ कटियार, ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप अवस्थी, अजय दीक्षित, ब्रजेश तिवारी, संदीप कुमार, शैतान सिंह, सप्पू सिंह, अजय कुमार और नन्हकू भी मौजूद रहे।