फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress persons dharnas from fiive october

पांच से कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress persons dharnas from fiive october

फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने जेल में मुलाकात की। पत्रकारों से कहा कि सपा और भाजपा के विरोध में पांच नवंबर से जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को राष्ट्रीय सचिव व असम के विधायक राणा गोस्वामी और प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह आदि कांग्रेसी नेताओं ने सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मुलाकात की। करीब पौन घंटे विधायक से मुलाकात के बाद राणा गोस्वामी ने कहा कि भाजपा और सपा की मिलीभगत से विधायक अजय राय पर एनएसए लगवाया गया है।
विज्ञापन


आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसका करारा जवाब देगी। फर्जी तरीके से विधायक अजयराय पर लगाए गए मुकदमे की कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में पांच नवंबर से जिला स्तर पर कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री और मंगली सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed