फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress message padyatra organized on Foundation Day

स्थापना दिवस पर निकाली कांग्रेस संदेश पदयात्रा

Mon, 28 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Congress message padyatra organized on Foundation Day
कांग्रेस की संदेश पद यात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
स्थापना दिवस पर निकाली कांग्रेस संदेश पदयात्रा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को नगला दीना भोलेपुर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कायमगंज की ग्राम पंचायतों में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली गई।
कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकालकर स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना हर वर्ग को न्याय दिलाने और मजबूत करने के लिए की गई। कांग्रेस ने हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस संदेश पदयात्रा ग्राम पंचायत भट्टमई, सिवारा, सिवारा मुकुट, नगला गुमानी से होकर निकाली गई। 29 व 30 दिसंबर को भी पदयात्रा जारी रहेगी। इससे पूर्व सुबह पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने पदयात्रा से रोकने का प्रयास किया। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, राजीव सैनी, खालिद उस्मानी, रमेश चंद कठेरिया, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed