फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress got only 14 votes at Salman Khurshid's booth

सलमान खुर्शीद के बूथ पर कांग्रेस को मिले सिर्फ 14 वोट

Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Congress got only 14 votes at Salman Khurshid's booth
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के गांव पितौरा स्थित बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी को महज 14 वोट ही मिले। इससे अधिक 123 वोट भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुरभि को मिले। वहीं, सपा प्रत्याशी ने इस बूथ पर सबसे ज्यादा 466 वोट हासिल किए।
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव पितौरा है। इस गांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। कायमगंज सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने शकुंतला देवी पर दांव लगाया था। सलमान खुर्शीद, उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद व दो पुत्रों ने यहां बूथ संख्या 296 पर मतदान किया।
विज्ञापन

अगर उनके चार वोट कम कर दें तो कांग्रेस प्रत्याशी को महज 10 अन्य लोगों ने ही वोट दिए। इस बूथ पर भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी डॉ. सुरभि को 123 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी सर्वेश आंबेडकर को सबसे ज्यादा 466 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के बूथ संख्या 295 पर कांग्रेस को सात, डॉ. सुरभि को 168, सपा को 429 वोट प्राप्त हुए हैं। बूथ संख्या 297 पर डॉ. सुरभि ने सर्वाधिक 339 वोट हासिल किए। सपा को 190 व कांग्रेस को महज पांच वोट ही मिले हैं। पितौरा गांव के मतदान केंद्र के सभी बूथों पर सपा प्रत्याशी ने 1085 वोट पाए।

वहीं डॉ. सुरभि को 630 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 26 वोट ही मिले। माना जा रहा है कि कांग्रेस का परंपरागत वोट सपा प्रत्याशी के खाते में चला गया। इससे कांग्रेस प्रत्याशी की बहुत ही करारी हार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed