फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   congress demonstrated against price hike

पेट्रोल-डीजल की मंहगाई के विरोध में निकाली पद यात्रा

Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
congress demonstrated against price hike
फर्रुखाबाद। पेट्रोल और डीजल के प्रतिदिन बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी तांगे पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। दो जगह रोकने पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। तीसरी जगह आंबेडकर प्रतिमा के पास पुलिस ने फिर रोक लिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने वहीं सड़क पर बैठकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह 10.30 बजे नेकपुर चौरासी से पद यात्रा शुरू की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसियों से नोकझोंक हो गई। सभी लोग चार
विज्ञापन

तांगों से चल दिए। कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पैदल निकले। भोलेपुर में पुलिस ने दोबारा रोकने का प्रयास किया। यहां भी नोकझोंक हुई। जय नारायन वर्मा रोड तिराहा आंबेडकर प्रतिमा के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक लिया। इस पर जिलाध्यक्ष समेत सभी कांग्रेसी वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौन घंटे बाद अतिरिक्त एसडीएम के आने पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि 2014 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रुपये एवं डीजल पर 3.40 रुपये प्रति लीटर था। सात साल में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 39.78 रुपये और डीजल पर 36.37 रुपये कर दिया है। जनता कोविड और लॉकडाउन से परेशान है। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाकर गलत तरीके से जनता से वसूली की जा रही है। इस दौरान पुन्नी शुक्ला, अनीश सिंह, शुभम तिवारी, अरुण अग्निहोत्री, इमरान अंसारी, अभिमन्यु सिंह पाल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसियों के घर के बाहर डटी रही पुलिस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि उनके घर के बाहर रविवार रात से ही पुलिस कर्मी तैनात हो गए थे। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात रही। इससे दोनों पद यात्रा में शामिल हो पाए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed