फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congratulations to the 15 colleges congratulated by the Chief Minister

15 कालेजों को मुख्यमंत्री ने भेजे बधाई संदेश

Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the 15 colleges congratulated by the Chief Minister
with appriciation letter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के इंटर कालेजों, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के बधाई संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार, प्रभारी कोतवाल आरएस वर्मा ने नगर के एसएनएम इंटर कालेज, एलवाई डिग्री कालेज, सीपी विद्या निकेतन, शकुंतला देवी महाविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल पितौरा, एपी पब्लिक स्कूल्र, कन्या विद्या पीठ, विद्या मंदिर महाविद्यालय, रामसिंह इंटर कालेज, रामनरायन महिला डिग्री कोलेज, इनामुल हक शाह इंटर कालेज, रामदर्शनी इंटर कालेज भटासा, कुआंखेड़ा इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज पितौरा आदि सहित 15 कालेजों में जाकर प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री का आया बंधाई संदेश दिया। सीओ ने कालेजों के छात्राओं व अध्यापिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के लिए बूमैन पावर लाइन 1090 की स्थापना की गई है।  यह सेवा चौबीस घंटे निरंतर कार्य करती है। इस सेवा से सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा की भावना जागी है। प्रदेश में किसी भी महिला या लड़की मोबाइल फोन से 1090 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इस सेवा में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। शिकायत करने वाले को थाने व चौकी पर नहीं बुलाया जाता है। शिकायत महिला अधिकारी सुनती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पावन एंजिल योजना शुरू की है। इसमें इंटर व उच्चतर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को शक्तिपरी बनाया जाता है। जिसे स्पेशन पुलिस आफीसर का दर्जा प्राप्त होता है। शिक्षण संस्थाओं से भेजे जाने वाले आवेदन के आधार पर शक्तिपरियों के आईकार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों को मुख्यमंत्री से आए बंधाई पत्रों को एसओ ने कालेज पहुंच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed