{"_id":"6228ea3e5387441931535583","slug":"complane-shop-mandir-farrukhabad-news-knp6847707198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दुकानें खाली कराने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की दुकानें खाली कराने को लेकर विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर की किराए पर उठी दुकानें खाली कराने को लेकर कमेटी सदस्यों और दुकानदारों में विवाद हो गया। कमेटी
सदस्यों ने किराया न देने, बिना परमीशन के बिजली कनेक्शन कराने का आरोप लगाया। थाने में तहरीर दी गई है।
शहर के मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम में वाल्मीकि मंदिर है। इसमें बनी कई दुकानें 600 रुपये महीने पर किराए पर उठी हैं। कमेटी के लोगों का आरोप है कि
दुकानदारों ने कई सालों से किराया देना बंद कर रखा है। यही नहीं बिना स्वीकृति के ही बिजली के कनेक्शन भी करा लिए हैं। मंदिर कमेटी के लोगों ने बुधवार
दोपहर को जब दुकानदारों से किराए की बात की तो विवाद होने लगा। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि कमेटी के लोगों ने उनकी दुकानों निकालकर बाहर
फेंका है। मंदिर कमेटी के जगदीश, अजय कुमार, सर्वेश कुमार, विश्वास कुमार, विकास कुमार वाल्मीकि, लालू प्रसाद, संजीव कुमार वाल्मीकि आदि ने
मऊदरवाजा थाने में तहरीर देकर दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।