{"_id":"6131d00a9a576618aece74b0b82a5b31","slug":"complaints-pending-reprimand-imposed-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें लंबित होने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें लंबित होने पर डीएम ने लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में भीषण गर्मी के बावजूद तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़
विज्ञापन
उमड़ी। जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान लंबित प्रार्थना पत्र देख
डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अफसरों को आड़े हाथ लेते हुए
मामलों के जल्द निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। सदर में 154 प्रार्थना पत्र
आए। इनमें से मात्र 22 का निस्तारण किया जा सका। उधर, अमृतपुर में हुए
तहसील दिवस में मात्र आठ प्रार्थना पत्र ही, जिनमें से तीन का निस्तारण
किया गया।
मंगलवार को सदर में तहसील दिवस जिलाधिकारी एनकेएस चौहान की अध्यक्षता में हुआ। पिछली बार की अपेक्षा इस बार व्यवस्था ठीक रही। पंजीकरण काउंटर पर फरियादियों के प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए। नेकपुर के रामलड़ैते ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया था। आरोप लगाया कि टैक्स विभाग के कर्मचारी सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। मोहल्ला खान जमा खां के इरशाद ने आरोप लगाया कि सभासद जबरन कब्रिस्तान की
जमीन पर निर्माण करवा रहे हैं। इस पर डीएम ने ईओ पीके श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह जांच कर रिपोर्ट दें। मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम की सगंधीबाई ने प्रार्थना पत्र देकर आश्रम की दीवार से सटाकर बनवाए गए जंगलों को बंद करवाने की मांग की। इस अवसर पर एसपी विजय यादव, सीडीओ एसएन शुक्ल, सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसडीएम सुनील वर्मा, सीओ सिटी वाईपी सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, अमृतपुर तहसील में उप जिलाधिकारी लालजी मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां मात्र आठ प्रार्थना पत्र आए। इनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। गांव पहलामई के बलवीर सिंह ने गली खुलवाए जाने की मांग की। नगरिया जवाहर के पूरन सिंह ने केबिल डलवाए जाने की फरियाद लगाई। मुजहा के प्रधान जेपी सिंह ने
गांव में बन रहे नाली-खड़ंजा का विरोध करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर कालूराम दोहरे, तहसीलदार आरपी चौधरी, एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी और एडीओ समाज कल्याण विपिन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम मनोज सिंहल की अध्यक्षता में तहसील में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। एडीएम ने अधिकारियों को तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का हर हाल में दो सप्ताह में निस्तारित कर इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को देने के निर्देश दिए। बताया कि शासन स्तर से तहसील दिवसों की मानीटरिंग की जा रही है। कहा कि लंबित विवेचनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जा
सकती है। धर्मपुर गांव के प्रधान जलालुद्दीन ने बताया कि उनके गांव में लेखपालों ने बिजली कनेक्शन के पैसे जमा करा लिए पर विद्युतीकरण पूरा नहीं कराया गया है। कनेक्शन कराने में दिक्कत आ रही है। रमापुर दबीर निवासी सहवीर सिंह ने गांव के दबंगों से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। इस दौरान एसडीएम बीडी वर्मा, सीओ एके रावत, नायब तहसीलदार मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।