फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaint filed against 16 including the then SO, Inspector

तत्कालीन एसओ, दरोगा समेत 16 के खिलाफ परिवाद दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed against 16 including the then SO, Inspector
फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाने के तत्कालीन एसओ, एक दरोगा और 14 लोगों के खिलाफ एंटी डकैती कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने तत्कालीन एसओ व दरोगा पर आरोपियों की मदद करनेे का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी रामेश्वर सराय सक्सेना ने नवाबगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष अंकुश राघव, हल्का इंचार्ज विद्यासागर तिवारी, गांव सिरमौरा निवासी उदय, गांव बघौना निवासी सुनील कुमार, मलिखान, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजेश कुमार सक्सेना और नौ लोगों के खिलाफ एंटी डकैती कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमें कहा कि पुत्र की बरात 22 अप्रैल 2021 को पुठरी गांव गई थी।
विज्ञापन

बरात में दीप चंद्र सक्सेना के माध्यम से 12100 रुपये में बीस आदमी का बैंड किया था, लेकिन बरात में बैंड में 15 आदमी ही आए। विरोध करने पर एक हजार रुपये कम देने की बात कही गई। कार्यक्रम के बाद बैंड वालों को दस हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम रुपये देने पर सुनील व अन्य नाराज हो गए और मारपीट करने लगे और सोने की चेन, 78900 रुपये लूट लिए। सूचना पर आई पुलिस सात लोगों को पकड़ ले गई। एसओ और हल्का इंचार्ज ने आरोपियों की मदद की, इससे उसकी तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed