फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Competition to lay the foundation stone and inaugurate the code of conduct

आचार संहिता की भनक पर शिलान्यास व लोकार्पण की होड़

Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Competition to lay the foundation stone and inaugurate the code of conduct
भोलेपुर में फुटपाथ के लोकार्पण के दौरान पूजन करतीं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने की आहट से शनिवार को नेताओं में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण की होड़ रही। कहीं जेसीबी से गड्ढा खोदवा दिया गया तो कहीं पत्थरों का अनावरण हुआ। कुछ स्थानों पर ईंटें पहुंचाकर काम चालू करवाने का दिखावा भी किया गया। पालिकाध्यक्ष ने तो भोलेपुर में करीब साढ़े तीन बजे चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता के दौरान ही फुटपाथ का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता जल्द लगने की नेताओं को कई दिन से भनक लग गई थी। इसके चलते जनप्रतिनिधि धड़ाधड़ विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करने में जुटे हुए थे। नगर पालिका में ही पिछले 15 दिन में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने 15 सड़कों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

यही नहीं दो दिन पहले कांशीराम कालोेनी में पंप लगाने के लिए पूजन भी कर दिया। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर काम बंद कर दिया। इसके अलावा लाल सराय ओवरहेड टैंक की मरम्मत का काम कुछ देर करके बंद कर दिया गया। सातनपुर गांव को जलभराव से मुक्ति के लिए सेंट्रल जेल तिराहे तक 1.06 करोड़ से बनने वाले नाले का शिलान्यास नहीं हुआ। काम को चालू दिखाने के लिए ठेकेदार ने मौके पर ईंटें पहुंचाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वक्त आयोग चुनाव के अधिकारी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर रहे थे, उसी समय पालिकाध्यक्ष भोलेपुर में फुटपाथ के इंटरलॉकिंग काम के लोकार्पण में व्यस्त थीं। इस दौरान लोगों ने पालिकाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत भी किया।

इसके अलावा जहानगंज में सांसद मुकेश राजपूत ने गुरुवार को सड़क का लोकार्पण किया था। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने एक सप्ताह पूर्व गदनपुर देवराजपुर में सड़क का लोकार्पण किया था। इसके अलावा गांव टिमरुआ, पिपरगांव, जहानगंज, देवधरापुर, सियांपुर, ताजपुर में लगभग 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया था।

कांशीराम कालोनी में पंप लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद

कांशीराम कालोनी में पंप लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed