{"_id":"6ae0f5fff481bfd075003607","slug":"commuters-struggling-with-traffic-congestion-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-150796-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चौराहों पर सवारियां भरते टेंपो-ई-रिक्शा, जाम से जूझ रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चौराहों पर सवारियां भरते टेंपो-ई-रिक्शा, जाम से जूझ रहे राहगीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती है। टेंपो और ई-रिक्शा चालक सवारियां बैठाने के लिए कई जगह सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है। चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही और गार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन वाहनों के अनियंत्रित तरीके से खड़े होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात व्यवस्था की पड़ताल की। कई स्थानों पर ट्रैफिक लाइटों के नीचे और पुलिस पिकेट के आसपास टेंपो और ई-रिक्शा सवारियां भरते नजर आए। कुछ जगहों पर यातायात कर्मी मौजूद थे, जबकि अन्य स्थानों पर गार्ड यात्री प्रतीक्षालय में बैठे या आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता रहा और जाम में फंसे लोगों को परेशानी हुई।
सीन-1
फोटो-19 फतेहगढ़ चौराहा पर बीच सड़क पर सवारियां बैठाता ईरिक्शा, सड़क किनारे खड़ा ट्रैफिक पुलिस का जवान। संवाद
फतेहगढ़ चौराहा : सड़क पर खड़े वाहनों से आवागमन प्रभावित
दोपहर 1:50 बजे फतेहगढ़ चौराहे पर टेंपो बीच सड़क पर खड़े होकर सवारियां भर रहे थे। सड़क के दूसरी ओर ई-रिक्शा भी सवारियां बैठाने के लिए खड़े थे। चौराहे पर तैनात सिपाही एक वाहन की फोटो खींचने के बाद मोबाइल में व्यस्त दिखा। दो गार्ड आसपास टहलते नजर आए। फुटपाथ पर दुकानें लगी होने से सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह कम थी। इससे चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
सीन-2
फोटो-20 आवास विकास तिराहा पर यात्री प्रतीक्षालय के बाहर सवारियां भरते टेंपो व ई-रिक्शा चालक। संवाद
आवास विकास तिराहा : प्रतीक्षालय के बाहर खड़े थे टेंपो और ई-रिक्शा
दोपहर 2:12 बजे आवास विकास तिराहे पर दोनों गार्ड यात्री प्रतीक्षालय में बैठे थे। बाहर टेंपो और ई-रिक्शा सवारियां भर रहे थे। सड़क की दूसरी ओर भी आधे रास्ते तक वाहन खड़े थे। इस दौरान मौके पर कोई ट्रैफिक सिपाही नजर नहीं आया। गार्ड प्रतीक्षालय में बैठे लोगों से बातचीत करते दिखे। सड़क पर खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित हो रहा था।
सीन-3
फोटो-21 लालगेट स्थित ट्रैफिक लाइट के नीचे सड़क के बीचोबीच सवारियां भरते टेंपो व ई-रिक्शा चालक। संवाद
लालगेट तिराहा : ट्रैफिक लाइट के नीचे सवारियां बैठाते दिखे वाहन
दोपहर 2:22 बजे लालगेट तिराहे पर ट्रैफिक लाइट के नीचे कुछ ई-रिक्शा और टेंपो खड़े थे। वाहन चालक सड़क घेरकर सवारियां भर रहे थे। ई-रिक्शा चालक सवारियों को अपने वाहन में बैठाने के लिए बुलाते भी नजर आए। यहां तैनात गार्ड और सिपाही पेड़ के नीचे बैठे थे। ट्रैफिक पोल पर लाल बत्ती होने के बावजूद वाहन सवारियां बैठाने में लगे थे। इससे तिराहे से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सीन-4
फोटो-22 घुमना तिराहा पर सड़क पर सवारियां बैठाता ई रिक्शा चालक। संवाद
घुमना तिराहा : बीच सड़क पर खड़ा ई-रिक्शा बना आवागमन में बाधा
दोपहर 2:38 बजे घुमना तिराहे पर एक गार्ड दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा गार्ड पास में खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। नितगंजा की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक वाहन खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। इस दौरान गार्डों ने उसे नहीं टोका। चंद कदम की दूरी पर सदर कोतवाली के सामने भी वाहन जाम में फंसे थे। इससे तिराहे पर यातायात प्रभावित होता नजर आया।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए होगी कार्रवाई
सीओ यातायात अभय वर्मा ने बताया कि शहर के तिराहों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सिपाहियों के साथ गार्ड तैनात किए जाते हैं। सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर सवारियां भरने वाले टेंपो और ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।