जीवनभर साथ निभाने के वादे संग थामा हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। विशाल मंच पर सजे बैठे दूल्हा-दुल्हन ने हजारों की भीड़ के सामने जीवनसाथी का हाथ थाम वरमाला डाली। वरमाला पड़ते ही पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह दृश्य था सेवाव्रत अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत होने वाले सामूहिक विवाह समारोह का। इस दौरान 98 जोड़ों ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए तो दो जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। कार्यक्रम आयोजक एमएलसी मनोज अग्रवाल और मुख्य अतिथि डीएम सत्येंद्र सिंह और एसपी राजेशकृष्ण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए। एमएलसी और उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कन्यादान कर सेवाव्रत संकल्प दोहराया।
सेवाव्रत संकल्प विवाह समारोह के तहत मधुर मिलन गेस्ट हाउस में बुधवार को सुबह से ही वर और कन्या पक्ष के लोगों का आना शुरू हो गया। समाजसेवी स्वर्गीय विशन स्वरूप अग्रवाल की याद में होने वाले इस विवाह समारोह में देर शाम तक हजारों बारातियों की कार्यक्रम स्थल पर भीड़ हो गई थी। इस अवसर पर एमएलसी सतीश जाटव, अशोक सिद्घार्थ, रामनरेश गौतम, मृदुल रस्तोगी, उमेश अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, रामजी, शरद अग्रवाल, मधुप अग्रवाल, संजय गर्ग, सारांश अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल और देवांश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
यह मिला उपहार
पंखा, छोटी अलमारी, पलंग, तकिया व बेडशीट, रजाई-गद्दा, सिलाई मशीन, छोटा गैस सिलेंडर व चूल्हा, मेज-कुर्सी सेट, बक्सा, साड़ी, सलवार सूट, शाल, पेंट-शर्ट, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नथनी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, बर्तन सेट, पवाली, जग, लोटा, प्लेट, गिलास, दीपक, कटोरी, सूरमादानी, पूजा बर्तन और पूजा चौकी।
इन जोड़ों ने लिए फेरे
मीतू-अंकित, साधना-जयप्रकाश, प्रमिला-सुभाष, राखी-सिंटू, शुभी-अजय, ज्योति-अजय, कांती-हैप्पी, दुर्गेश-नितेश, कीमती देवी-मनीष, दीपा-शेर सिंह, रीना-योगेश, साधना-जितेंद्र, पूनम-प्रमोद, साधना-परविंद, शगुना-सोनू, भावना-राहुल, लाली-अंकित, ललिता-राजन, मनीषा-विपिन, आरती-गौरव, कोमल-प्रीतम, मोनिका-लालाराम, अर्चना-सर्वेश, सोमिनी-जयवीर, खुशबू-दिलीप, स्वाती-प्रमोद, नीलम-चंदन, जूली-ब्रजकिशोर, नीलम-चंद्रभान, बिंदू-रवि, पूनम-मिथुन, प्रिया-गिरिराज, कल्पना-बबलू, सीमा-रामजी, लवली-गौरव, पूजा-वीरसिंह, प्रीती-ह्रदेश, आरती-लंकुश, नेहा-रोहित, आरती-ओमपाल, प्रियंका-पंकज, नेहा-ओमकार, कीर्ती-कप्तान, रीता-सुरजीत, विनीता-मनोज, प्रीती-अरवन, रागिनी-बाबी, उपासना-रवींद्र, पूजा-लालू, राखी-दीपक, संगीता-अरविंद, नीलम-विजय, सीमा-नीरज, गायत्री-राजीव, रजनी-संदीप, ममता-सौरभ, खुशबू-शिवकुमार, कामिनी-दीपू, रीना-हरिकिशन, ज्योति-मोहित, सीमा-बाबी, रिंकी-अजय, रचना-बबलू, पारुल-सूरज, पूजा-मुकेश, सुषमा-रामसेवक, काजल-विकास, मीना-भूरे, निशा-सोनू, कविता-शनि, ममता-हरी, शिवानी-सोनू, खुशबू-संजय, नेहा-सर्वेश, जूली-प्रवीन, सीता-शनि, कुसमा-सोनपाल, ज्योति-आकाश, मीना-प्रेमचंद्र, खुशबू-कुंवर सिंह, दीप्ति-रवि, ज्योति-संजू, सरस्वती-नीलकमल, चांदनी-करन सिंह, रिया-नितिन, रेखा-धर्मेंद्र, रोजी-ओमदत्त, शशि-प्रेमचंद्र, वर्षा-दीपक, संगीता-देवेंद्र, ज्योति-अनुराग, हेमलता-रामबरन, सरिता-गनेश, सुनीता-गोपाल, सीमा-प्रमोद, मिथलेश-शिव कुमार और संगीता-सर्वेश।
इनके हुए निकाह
मेहरुंनिशा-निजामुद्दीन और जैबुननिशा-सलीम।