फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Commotion on the bribery of officials

हाकिमों के सामने रिश्वतखोरी पर हंगामा

Wed, 20 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Commotion on the bribery of officials

फर्रुखाबाद। विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस पर हाकिमों के सामने रिश्वतखोरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। गनीपुर जोगपुर के किसान ने भूमि सुधार निगम के परियोजना प्रबंधक पर लाभार्थियों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। हंगामा बढ़ता देखकर सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


किसान दिवस के साथ ही कुक्कुट पालन और कामधेनु डेयरी योजना पर भी सेमीनार का आयोजन हुआ। यहां गनीपुर जोगपुर के किसान देवेंद्र सिंह राजपूत ने परियोजना प्रबंधक बीबी सिंह पर लाभार्थियों से रिश्वत लेने की शिकायत की। देवेंद्र ने कहा कि इस महकमे से विश्व बैंक की ऊसर सुधार योजना के तहत काम चल रहा है। आरोप लगाया कि परियोजना प्रबंधक किसानोें से विड्राल भरवा कर पैसे निकाल लेते हैं। सीडीओ एसएन शुक्ल ने मामले की जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन


किसान नेता सूरज पाल ने कहा कि नहराें की सफाई के नाम पर खानापूरी की गई। नहरों व माइनरों में अभी भी पतेल खड़ी है। प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने कहा कि नगला केेल-चंपत की सहकारी समिति पर किसानों को खाद नहीं मिलती है। बेला सराय गजा के किसानाें ने कहा कि समितियों पर मिक्स बीज दिया जाता है। इन्हाेंने गांव के सरकारी नलकूप को ठीक कराने के लिए भी मांग की। किसान नेता रामबहादुर राजपूत ने शिकायत की कि ट्यूबवेल कनेक्शन के छह माह बाद भी किसानों को सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ एसएन शुक्ल ने किसानाें की समस्याआें के समाधान का भरोसा दिया। उन्हाेंने कहा कि इस समय खेती घाटे का सौदा है। किसान सामुदायिक व जीरो बजट की खेती को बढ़ावा दें। पानी का संरक्षण करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार ने मिनी डेयरी योजना व कुक्कुट पालन की जानकारी दी। यहां उपकृषि निदेशक एके सिंह, जिला विकास अधिकारी भगवती चरण, जिला कृषि अधिकारी एके सिंह, एक्सईएन बिजली अमर सिंह, राजेश यादव, दारा यादव, विनोद कुमार, हरीराम, सूर्य कुमार आदि मौजूद रहे।

इलाहाबाद अर्ध कुंभ से नहरें सूखी
किसान नेता सूरज पाल ने कहा कि डीजल से सिंचाई महंगी पड़ती है। इस पर एक्सईएन सिंचाई एमएम सिंह ने बताया कि अर्ध कुंभ के चलते नहरों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नरौरा से पानी सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा है। इसके लिए कई बार अधिकारियाें को पत्र लिख चुके हैं।


आलू पर झुलसा व परपरा रोगा
नगला मोती के किसान अजय ने कहा कि आलू में झुलसा और परपरा रोग लगा है। राजेश यादव, महावीर सिंह व संजीव कुमार यादव ने भी यही बात दोहराई। आलू विकास अधिकारी नेपाल राम ने कहा कि झुलसा व परपरा से किसानोें को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस पर सीडीओ एसएन शुक्ल ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी विमलेश ने दवा छिड़काव के इंतजाम पूछ लिए। इन्होंने कहा कि आलू में 10 से 12 फीसदी ही नुकसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed