फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Committee constituted to investigate the charge against BEO

बीईओ पर लगे आरोप की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Committee constituted to investigate the charge against BEO
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्या के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। शिक्षक की मां ने बीईओ के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। इसमें शिक्षक पुत्र को उनसे जान का खतरा होने की बात कही है।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव पितौरा निवासी ऊषा पाल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि पति मान सिंह पाल की मौत हो गई है। वह भाजपा जिलाध्यक्ष रहे थे। उनका बड़ा पुत्र प्रवीन पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूजरपुर में प्रधानाध्यापक है। विद्यालय में एक अनुदेशक है, जिसे बीईओ ने अपने कार्यालय में संबद्ध कर लिया था। इससे शिक्षण प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पर 30 नवंबर 2019 को बीईओ अन्य लोगों के साथ विद्यालय गए और पुत्र को गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। विधायक और सांसद के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। ऊषा पाल ने बीईओ शिवशंकर मौर्य पर पुत्र को प्रताड़ित करने से जान का खतरा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन तक मामला पहुंचने पर बीएसए ने जांच को बीईओ रमेश चंद्र जौहर, बीईओ संजय शुक्ला व बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी की संयुक्त कमेटी बना दी है। एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed