{"_id":"60ae933d8ebc3efbc93bdffc","slug":"cms-farrukhabad-news-knp6305903161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस की लापरवाही पर डीएम सख्त, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस की लापरवाही पर डीएम सख्त, लगाई फटकार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने ब्लैक फंगस, पीडियाट्रिक वार्ड, कोविड एल-2 वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट लगाने में ढिलाई बरतने पर सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट और वार्ड बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिखित में अवगत कराने के निर्देश दिए।
कोरोन की तीसरी लहर की आशंका के चलते शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी भी तेजी से तैयारियों में जुटे हैं। बावजूद इसके लोहिया अस्पताल प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। अभी तक ब्लैक फंगस, पी डियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का निर्माण नहीं किया जा सका है। जबकि सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त चार बेड का फंगस वार्ड बनाने की बात कह रहे हैं। सच यह है कि अभी तक कोई भी वार्ड नहीं बना है। डीएम मानवेंद्र सिंह शाम करीब साढ़े पांच बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के प्रथम तल पर एक वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने सीएमएस से 20 बेड का कोविड एल-2 अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारियों में लापरवाही बरतने पर सीएमएस को फटकार लगाई।
डीएम ने सीएमएस से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं पूरी करने में कोई लापरवाही न बरती जाए। सभी काम तेजी से पूर्ण किए जाएं। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही 20 बेड के एल-2 वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का स्थान चयनित कर लिखित रिपोर्ट दें। ताकि अंतिम रूप दिया जा सके।