फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO at the 14 missing workers with wage cut

सीएमओ ने नदारद मिले 14 कर्मियों का वेतन काटा

Wed, 21 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
CMO at the 14 missing workers with wage cut
कमालगंज अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डा. राकेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्साधिकारी के औचक निरीक्षण ने सीएचसी की पोल खोल दी। दोपहर बाद डाक्टर समेत 14 कर्मचारी हस्ताक्षर कर नदारद मिले। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को न मिलने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बुधवार
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका देखी तो एएनएम मिथलेश कुमारी, ऑप्टोमेटिस्ट अरविंद कुमार, डॉ. निर्दोष कुमार, चीफ फार्मासिस्ट पीसी राजपूत, सुभाषचंद्र, पवन प्रताप, आयुष फार्मासिस्ट प्रीतीवाला, काउंसलर दिलीप कुमार, कल्पना कुमारी, डॉ. निषि
विज्ञापन


गौड़, डॉ. श्रीकांत बचानी, एनसीडी काउंसलर वंदना यादव, स्मिता शाक्य और डॉ. मुक्ता वर्मा हस्ताक्षर कर नदारद मिले। उन्होंने जब हस्ताक्षर कर गायब 14  कर्मचारियों के बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मान सिंह वर्मा से पूछा तो उन्होंने कहा कि कई बार इन लोगों से समय से ड्यूटी करने को कहा लेकिन कोई
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं सुनता है। गुस्साए सीएमओ ने डॉ. मान सिंह को कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे और आरबीएस की टीम दोपहर 1 बजे विद्यालय बंद होने के बाद शाम 4 बजे तक सीएचसी पर सहयोग करेगी। सीएमओ ने बताया कि अभी तो वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। आगे होने वाले निरीक्षणों में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed