फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CM said , will Snkisa flourished

बोले सीएम, संकिसा का होगा भरपूर विकास

Sun, 01 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM said , will Snkisa flourished
दलाई लामा तेन्जिन ग्यात्सो  व सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुलाकात
विज्ञापन
में संकिसा के विकास की बुनियाद रखी गई। अखिलेश ने संकिसा के विकास लिए पैसा और जमीन के साथ ही बाकी सहूलियतें देने का भी भरोसा धर्म गुरु को दिया। संकिसा में 2600 साल पहले बुद्ध के स्वर्ग से अवतरित होने की मान्यता है। करीब 30 मिनट की मुलाकात में  दलाई लामा ने अखिलेश से संकिसा का विकास कराने की मंशा जताई थी। इस अहम मुलाकात के बाद संकिसा क े  विश्व पर्यटन मानचित्र पर नए रूप में  उभरने की उम्मीदें बन गई हैं। मुलाकात के दौरान संकिसा के होटल रायल रेजीडेंसी में कड़ी सुरक्षा रही।

मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर 12.14 बजे संकिसा हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीधे दलाई लामा से मिलने के लिए होटल रॉयल रेजीडेंसी पहुंचे। इनके साथ पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे। अखिलेश ने बुके देकर दलाई लामा से आशीर्वाद लिया। अखिलेश बुके लखनऊ से ही लेकर आए थे। दलाई लामा ने अखिलेश को परंपरागत सफेद उत्तरीय उढ़ाई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दलाई लामा ने अखिलेश को संकिसा के महत्व के बारे में बताया। कहा कि संकिसा बुद्धिस्टाें के लिए पवित्र तीर्थ है।

यहां पूरी दुनियां से अनुयायी आना चाहते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर न होने से मुश्किल हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से संकिसा के विकास के लिए कुछ करने को कहा। साथ ही कहा कि पैसा किसी की पॉकेट में नहीं जाना चाहिए। यह शिक्षा, चिकित्सा व विकास में खर्च हो। दलाई लामा ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान उपयोगी है। आधुनिक भारत के लिए भी यह जरूरी है।

अखिलेश यादव ने दलाई लामा को डा. राममनोहर लोहिया के बारे में बताया। उन्हाेंने समाजवाद व लोहिया के विचाराें पर भी चर्चा की। अखिलेश ने धर्म गुरु को भरोसा दिलाया कि संकिसा के विकास में वह हर मदद करेंगे। 100 से 500 एकड़ तक जितनी जमीन की जरूरत होगी, मुहैया कराई जाएगी। यह जमीन सरकार किसानाें से वाजिब दामाें पर खरीदेगी।

विकास के लिए पैसा व दूसरी सहूलियतें भी मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने डेवलपमेंट मैप बनाने के लिए कहा। डीएम एनकेएस चौहान को भी इस बावत निर्देश दिए। सीएम इस प्रोजेेक्ट पर चर्चा के लिए राज्यमंत्री आलोक शाक्य व यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध को लखनऊ बुला गए। सुबोध यादव ने अलीगढ़ संकिसा रोड बनावाए जाने का सुझाव दिया। यहां इटावा विधायक रघुराज शाक्य, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहेे।

धर्म गुरु ने नेताजी से बताए पुराने संबंध
र्रुखाबाद।  सीएम व दलाई लामा की मुलाकात शुरुआती हिचक के बाद गहरी होती चली गई। इससे संकिसा की बदहाली दूर होेने की संभावनाएं भी बनी हैं। दलाई लामा ने अखिलेश से कहा कि मुलायम सिंह से पुराने संबंध हैं। धर्म गुरु देर तक अखिलेश का हाथ थामे रहे।

संकिसा के होटल रायल रेजीडेंसी में तिब्बती धर्म गुरु  व अखिलेश के बीच शुरुआती मुलाकात हिचक भरी रही। घड़ी की सुइयां खिसकने के साथ ही इसमें गंभीरता, गहराई व प्रगाढ़ता बढ़ती गई। दलाई लामा को लेकर अखिलेश के मन में श्रद्धा झलकी व दलाई लामा ने उन्हें बेटे की तरह स्नेह दिया। दलाई लामा के हाथ थामने से अखिलेश भावुक हो गए।  दलाई लामा ने कहा

कि मुलायम सिंह से उनके पुराने संबंध हैं। उन्होंने अखिलेश को जसराजपुर में निर्माणाधीन दुनियां के सबसे ऊंचे 80 फीट के गज स्तंभ के बारे में बताया। इस पर अखिलेश ने वहां जाने की मंशा जाहिर की लेकिन कम समय के चलते वह वहां जा नहीं पाए। दलाई लामा ने बताया कि सम्राट अशोक ने 30 हाथ ऊंचा गज स्तंभ संकिसा में भी बनवाया था।
अखिलेश यादव के संकिसा के

विकास में दिलचस्पी लेने से यहां टूरिज्म पार्क, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थानाें क े साथ ही कई प्रोजेक्ट शुरू होने की उम्मीदें बनी हैं। अखिलेश यादव ने दलाई लामा को सपा सरकार में सड़काें के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद दलाई लामा, अखिलेश यादव व राजेंद्र चौधरी ने साथ ही लंच किया। भोजन में दाल, दही, सब्जी रोटी व  चावल बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed