{"_id":"99189ce44de16a3ee24f9579bfa6b800","slug":"cloud-lashed-out-will-benefit-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे मेघ, किसानों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे मेघ, किसानों को होगा फायदा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मानसून छाने के चलते सोमवार के बाद मंगलवार को भी बादल खूब बरसे। किसानाें
विज्ञापन
को इस बरसात से खासा फायदा होगा। मौसम बेहतर हो गया है, वहीं बाजार से रौनक
नदारद दिखी। लगातार दो दिन बरसात होने से मौसम खुशगवार रहा। कई दिन से
पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार सुबह ही बरसात शुरू हो गई। लोगों
ने घरों की छत और आंगन
में पहुंचकर बरसात का आनंद उठाया। पानी बरसने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। भीगते हुए लोग घरों पर पहुंचे। बरसात होने के बावजूद उमस बरकरार रही। उमस के चलते गर्मी रही। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार से शुरू हुई मानसून की पहली बारिश मंगलवार तक जारी रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच लोग बाजारों में घूमकर
बारिश का मजा लेते नजर आए। लगातार हो रही बारिश और आसमान पर छाए घनघोर बादलों को देखकर लोगों ने अपने आशियानों और जानवरों को भीगने से बचाने के लिए मोमिया की खरीददारी की। पहले ही दिन छातों की भी बिक्री खूब हुई। पुराने छातों को मरम्मत कराई गई।
फसलाें को लाभ
कृषि विशेषज्ञ अतर सिंह यादव ने बताया कि इस समय की बरसात से सभी को फायदा है। पारा गिरा है। जमीन में खासी नमी हो गई है। इससे मक्का, दलहन व तिलहन की बुवाई में सहूलियत मिलेगी। किसानाें को सिंचाई पर अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना होगा।
मरीजों की संख्या घटी
बरसात के चलते लोहिया अस्पताल में मरीजाें की संख्या गिरी है। डाक्टरों की हड़ताल से सुबह 11 बजे परचे बनने शुरू हुए। हड़ताल समाप्त होने के बाद भी डाक्टर अपने कक्षों में बैठे नजर नहीं आए। दोपहर 12.30 बजे केवल डा. श्रेय खंडूजा ही मरीजों को देख रहे थे। अन्य कक्षाें से डाक्टर नदारद थे। इससे मरीजों को दवा लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को 224 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। अस्पताल के फिजीशियन डाक्टर अशोक कुमार अवकाश पर हैं। डा. मनोज कुमार रतमेले और डा. अशोक शर्मा का तबदला हो गया है। सीएमएस डा. रतन कुमार ने बताया कि जिन डाक्टरों के तबादले हो गए हैं। इन्हें अभी रिलीव नहीं किया जा रहा है।
शहर व देहात में चरमराई बिजली आपूर्ति
दो दिन से हो रही बरसात से शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति डगमगा गई है। कई जगह पेड़ की डाल टूटकर तारों पर गिरने, डिस्क और इंसुलेटर फटने से आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण इलाकों को दो से तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। जहानगंज विद्युत उपकेंद्र के बहोरिकपुर फीडर, ताजपुर फीडर, नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र के मदनपुर फीडर की
हाईटेंशन लाइन के तारों पर कई जगह पेड़ों की डालें टूट कर गिर र्गइं। इससे तार क्षतिग्रस्त हो गए। बरसात के कारण इंसुलेटर और डिस्क भी फट गई। इससे मोहम्मदाबाद, जहानगंज क्षेत्र के गांवों की बिजली बाधित रही। ग्रामीण इलाकों को दो से तीन घंटे ही बिजली सप्लाई हो सकी। बेवर रोड स्थित भोलेेपुर विद्युत उपकेंद्र का भी यही हाल रहा। बरसात से
लोकल फाल्टों के कारण फीडरों से ग्रामीण इलाकों की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो सकी। अधिकांश समय आपूर्ति बंद रही। शहरी क्षेत्र में तारों के टूटने, डिस्क फटने के कारण कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हुई। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के दौरान पोल गिरने और तारों पर पेड़ टूटकर गिरने से प्रथम फीडर की सप्लाई
सारे दिन बाधित रही। प्रेमनगर गांव के पास एक पोल के टेढ़े हो जाने से सप्लाई बंद कर दी गई। दोपहर 12 बजे पोल को सही कर सप्लाई का प्रयास किया गया। मंडी समिति के बाहर एक पेड़ टूटकर तारों पर गिर पड़ा। इससे सप्लाई फिर बंद करानी पड़ी। शाम 4 बजे तक कर्मचारियों ने पेड़ हटवाकर सप्लाई चालू कराई। इसके बाद फाल्ट के कारण फि र से
सप्लाई बाधित हो गई जो शाम तक बाधित रही। मंगलवार को बारिश में मांग कम होने के कारण लुधैया पावर हाउस से उपकेंद्र रूटौल को सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे तक लगातार सप्लाई की गई। बावजूद इसके लोकल फाल्टों के कारण नगरवासियों को एक घंटा भी बिजली नहीं मिल सकी। लुधैया पावर हाउस से जानकारी करने पर पता
चला कि पनकी कंट्रोल ने शाम 4.45 बजे से अग्रिम आदेश तक लगातार सप्लाई चालू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत रूटौल पावर हाउस को लगातार सप्लाई दी गई। इसका नगरवासियों को लाभ नहीं मिल सका।
24 घंटे बाद बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर
फतेहगढ़ एमआईसी तिराहे पर लगा 100 केवीए का फुंका ट्रांसफार्मर 24 घंटे बाद बदल दिया गया है। दएमआईसी तिराहे पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस कारण संगत मोहल्ले समेत तीन मोहल्लों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे रात भर मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। मंगलवार की दोपहर बाद अवर अभियंता ने ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया। देर शाम बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।