फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Claimed the lives of blind children

अंधविश्वास ने ली बालक की जान

Sun, 05 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Claimed the lives of blind children
बीमारी से ग्रस्त परवीना। - फोटो : अमर उजाला
इक्कीसवीं सदी में भी लोग अंधविश्वास से उबर नहीं पा रहे हैं। भूत-प्रेत और झाड़-फूंक में अभी भी उनका भरोसा बना है। इसी अंधविश्वास के चलते क्षेत्र में एक बालक की जान चली गई जबकि चार लोग अभी भी मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरैया में एक ही परिवार के पांच लोग धीरे-धीरे कर मानसिक रोग का शिकार होते गए और अशिक्षा व अंधविश्वास के चलते पिता ओझा से झाड़-फूंक कराता रहा। नतीजतन झाड़-फूंक और इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद शेष चार मानसिक रोगियों की हालत और बिगड़ गई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खुशीराम की पुत्री सुहागा (17) 15 दिन पहले मानसिक रोग चपेट में आ गई। खुशीराम ने किशोरी को किसी चिकित्सक के पास न ले जाकर ओझा से झाड़-फूंक कराता रहा। इसी दौरान दो-तीन दिन के अंतराल में सुहागा की छोटी बहन सोनम (16) भी मानसिक रोग से ग्रस्त हो गई। पिता का अंधविश्वास दूसरी बेटी के पीड़ित होने पर और बढ़ गया। वह ओझा से ही झाड़-फूंक व इलाज कराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओझा के इलाज के चलते उसका बेटा धीरज (22) भी मानसिक रोगी हो गया और इसके बाद परवीना (14) और शिवम (12) भी इस रोग की चपेट में आ गए। देखते-देखते उसका घर मानसिक रोगियों से भर गया। खुशीराम के पांच बच्चे थे। पांचों मानसिक रोग का शिकार हो गए। दूसरी तरफ ओझा के झाड़-फूंक के बाद शिवम ने शनिवार को अपने पैरों में दर्द बता चीखना-चिल्लाना शुरू किया। देर शाम उसके पैर पीले पड़ गए और रविवार भोर उसकी मौत हो गई।


शिवम की मौत के बाद उसका मामा रामकिशोर वहां पहुंचा तो चारों बच्चे पागलों की तरह हरकतें कर रहे थे। वह इन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां इनका उपचार जारी है। डा. शिवप्रकाश का कहना है कि यह बच्चे मानसिक रोग से पीड़ित हैं। इन्हें वाजिब इलाज नहीं मिला। इस वजह से इनकी हालत गंभीर होती गई। कुछ समय इलाज के बाद इनके ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed