फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

नमामि गंगे प्रकल्प ने पांचालघाट पर चलाया सफाई अभियान

Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
civic
पांचालघाट गंगा तट पर सफाई करते नमामि गंगे के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नमामि गंगे प्रकल्प एवं अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षक की अगुवाई में पदाधिकारियों ने पांचालघाट पर साफ करने का अभियान चलाया। उन्होंने रामनगरिया मेला समिति पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक रवि मिश्रा एवं न्यायिक मानवाधिकार के संरक्षक के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित एवं नमामि गंगे के मंडल अध्यक्ष अजय दीक्षित ने पदाधिकारियों के साथ पांचाल घाट पर सफाई अभियान चलाया। कहा कि मेला आयोजन समिति की लापरवाही से गंदगी के ढेर लगे हैं। तमाम स्थानों पर गंदगी पड़ी है। स्नानार्थी बदबू से परेशान हैं। कहा यदि शीघ्र सफाई अभियान नहीं चलाया, तो संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि यदि संक्रमण फैलता है, तो इसका दोषी मेला समिति होगी। कहा कि बीती साल मेला हटने के तुरंत बाद सफाई अभियान चला था। पदाधिकारियों ने सफाई ठेकेदार को सबसे पहले घाटों को साफ करने की चेतावनी दी। कहा कि सफाई काम चलता रहना चाहिए। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed