{"_id":"5e4add468ebc3ef25b5ae6bd","slug":"civic-farrukhabad-news-knp545299671","type":"story","status":"publish","title_hn":"करथिया के 40 ग्रामीणों को आवास व 47 को मिलेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करथिया के 40 ग्रामीणों को आवास व 47 को मिलेंगे शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव करथिया में बंधक बनाए गए बच्चों को सकुशल मुक्त कराने के बाद मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। इसके साथ ही गांव में विकास कराने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में अधिकारियों ने 40 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास व 47 को शौचालय देने के लिए सूची तैयार की है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर गांव करथिया में विकास कराकर स्मार्ट विलेज बनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गत सप्ताह चौपाल लगाकर ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली थी। साथ ही गांव का निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सत्यापन कर विकास कार्यों व लाभार्थियों की सूची बनाने के आदेश दिए थे। सोमवार को डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला ने कार्यों की सूची मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी। सूची में 40 ग्रामीणों को आवास, 47 को शौचालय, 14 को वृद्धावस्था पेंशन, पांच को विधवा पेंशन व दो को सुमंगला योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया है।
इसके अलावा पाइप पेयजल योजना, गली, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि के भी इस्टीमेट बनाए गये। सूचीबद्ध विकास कार्यों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव के प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार को स्कूल की छत गिरायी गयी। स्कूल में दोबारा छत बनाने के साथ बाउंड्रीवाल, वाल पेंटिंग आदि कराकर सुविधाओं से लैस किया जाएगा।