फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

गंगा में नहाते युवक डूबा, गोताखोर ने बचाया

Wed, 05 Feb 2020 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
civic
शमसाबाद। गंगा मेें नहाते समय युवक अचानक डूबने लगा। यह देखकर वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर गोताखोर गंगा में घुस गया और युवक को बचाकर निकाल गया। परिवार वालों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ढाईघाट गंगा तट पर मेला लगा है। यहां रोजाना आसपास के लोग गंगा स्नान करने आते हैं। बुधवार को शाहजहांपुर जिले के कांठ थानाक्षेत्र के गांव मल्लहपुर निवासी युवक चंद्रशेखर (28) परिवार के साथ स्नान करने आया था। गंगा स्नान करते समय वह गहरे में चला गया। इससे वह डूबने लगा। उसको डूबता देखकर स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। गोताखोर सत्तार गंगा में कूद कर गए और डूब रहे युवक चंद्रशेखर को बचाकर निकाल लाए। परिवार वालों ने उसको सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed