फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

कांशीराम कालोनी में जलभराव, लेखपाल, पालिका कर्मी तलब

Tue, 07 Jan 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
civic
तहसील सदर में एसडीम से शिकायत करते कांशीराम कालोनी के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भीषण जलभराव, कीचड़ और सड़ांध से जूझ रहे हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के 50-60 महिला पुरुष तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जा पहुंचे। सभासद की अगुवाई में उन्होंने नारकीय हालात बयां की। इस पर एसडीएम ने पालिका कर्मी और लेखपाल को तलब कर लिया। निर्देश दिए कि बुधवार तक मुझे पास में ही जो तालाब है, उसका पूरा नक्शा बनाकर दें। समस्या का हर हाल में समाधान कराना ही होगा। उन्होंने 106 शिकायतों को सुना, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

सभासद रावेश मिश्रा की अगुवाई में सलाउद्दीन, बेबी जहां, मतीन खां, रामकिशन, शकील, नाजिरा, राकेश वर्मा, सीराज, रामरानी, उमेश, राजेश, मसूर, विजय, नरवेश, सुमन गुप्ता, बबलू, संगीता शर्मा समेत 50-60 कालोनी वासी महिला-पुरुष संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। एसडीएम अनिल कुमार ने क्षेत्रीय लेेखपाल और पालिका के कर्मचारी को तुरंत तलब किया। निर्देश दिए कि उन्हें बुधवार तक हर हाल में पूरा नक्सा बना हुआ चाहिए। इसका हर हाल में निदान कराया जाएगा। उन्होंने सभासद से कहा कि वह दो दिन बाद फिर उनसे मिलें।
विज्ञापन

‘कांशीराम कालोनी की दिक्कत उन्होंने उधर से निकलते वक्त देखी है। वाकई स्थिति बेहद खराब है। इसका समाधान हर हाल में दो दिन में करवा दिया जाएगा।’
- अनिल कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed