{"_id":"5e1496ad8ebc3e880833a232","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5368084187","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने कलेक्ट्रेट में सीओ सिटी का पुतला फूंक कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने कलेक्ट्रेट में सीओ सिटी का पुतला फूंक कर जताया विरोध
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सीओ सिटी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते वकील। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पीटीओ से मारपीट के मामले में सीओ सिटी के दो वकीलों के घर पर रविवार रात को दबिश देने से वकील भड़क गए हैं। इसके विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने कार्य से विरत रहने की घोषणा कर दी थी। इसके विरोध में मंगलवार को वकीलों ने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर सीओ सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर कलक्ट्रेट में पुतला फूंका। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि सीओ सिटी ने मनमाने ढंग से कार्रवाई की तो आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को बार के महासचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में सैकड़ों वकील सभागार के बाहर एकत्र हो गए। वकीलों ने कचहरी परिसर में जुुलूस निकालकर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहने की घोषणा की। वकील कचहरी से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उस दौरान वहां कोई अधिकारी नहीं था। सभी अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में गए थे। वकीलों ने डीएम कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना था कि पीटीओ से मारपीट के मामले में सीओ को साक्ष्य दिए थे।
इसके बावजूद सीओ सिटी ने निर्दोष वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करनेेेे की पूरी तैयारी कर ली है। वह अकारण ही मामले को तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। महासचिव संजीव पारिया ने कहा कि जब तक साथी वकीलों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक सभी कार्य से विरत रहेंगे। वकीलों ने डीएम कक्ष के सामने ही सीओ सिटी के पुतले को फूंक कर आक्रोश जाहिर किया।