{"_id":"5e14791b8ebc3e87a634194f","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5368083108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा पांचाल घाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा पांचाल घाट बाजार
विज्ञापन
पांचाल घाट पर प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट चौराहे से पुल तक सड़क के दोनों ओर मार्ग से 12-15 फीट अंदर की दुकानों का अतिक्रमण मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने हटवाया। सामने पड़े टिनशेड को तोड़ दिया गया और बाहर लगा सामान भी तहसनहस कर दिया। आरोप है कि दुकानदारों से पुलिस ने अभद्रता भी की। इसके विरोध में पूरा बाजार बंद कर सभी दुकानदार तहसील पहुंचे और एसडीएम से पांच फीट जगह मांगी। एसडीएम ने तीन फीट जगह देने का भरोसा दिया है।
दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने टिनशेड लगाकर बिक्री को सामान सजा रखा था। रामनगरिया मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने में सख्ती दिखाई और बाहर लगा कीमती सामान भी तहसनहस कर दिया। इसमें कई गरीब दुकानदार भी बर्बाद से हो गए। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस हम सबसे अभद्रता भी कर रही है। इसके विरोध में दुकानदारों ने एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि गंगा पुल के पास कुछ पुलिस वालों के चहेतों की दुकानों को छुआ तक नहीं गया, जबकि उन लोगों की दुकानों 15 से 20 फीट अंदर हैं। उन पर कार्रवाई कर दी गई। ऐसे में वे लोग अपना सामान कहां रखें।
विज्ञापन
पूरा बाजार बंद करके दुकानदार तहसील पहुंचे और एसडीएम के सामने अपनी बात रखी। कहा कि उन्हें दुकानों के आगे कम से कम पांच फीट जगह मिलनी चाहिए। एसडीएम ने तीन फीट स्थान देने की हामी भर दी है। हालांकि दुकानदार इससे संतुष्ट नहीं हैं। इस मौके पर मोहन लाल अग्रवाल, गोपाल सिंह, राजेश वर्मा, दिनेश कुमार, डा. कश्मीर सिंह, अमर सिंह, अदिति प्रताप, शिव कुमार, सुखपाल, श्याम हरे, नरवीर, नवरत्न सिंह आदि थे।