फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

स्नान करते समय फायरमैन की गंगा में डूबकर मौत

Wed, 13 Nov 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
civic
मिर्जापुर सीएचसी के बाहर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। ढाई घाट पर स्नान के दौरान फायरमैन अचानक गंगा में गिर पड़ा। इससे वह डूब गया। उसके साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे निकाला और सीएचसी मिर्जापुर ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद बरेली थाना भोजीपुरा के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मोहम्मद आरिफ(35) पुत्र महबूब खां शाहजहांपुर के मिर्जापुर के फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात थे। इनकी ड्यूटी मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ढाई घाट पर लगे कार्तिक मेले में लगी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे अपने साथी फायरमैन रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, बुद्ध प्रिय के साथ गंगा स्नान करने गए थे। गहरे पानी में कोई न जाए, इसके लिए गंगा में बैरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

आरिफ अपने साथियों के साथ बैरीकेडिंग के इस पार ही कुछ दूरी पर गंगा स्नान करने लगे। वहां करीब साढ़े तीन फीट गहरा पानी रहा होगा। गंगा स्नान के दौरान आरिफ अचानक पानी में गिर पड़े। उनके साथियों ने देखा की आरिफ दोबारा बाहर नहीं निकले। इस पर साथियों ने चीखपुकार मचा दी। इससे गोताखोर पहुंच गए। करीब दस मिनट बाद बैरीकेडिंग के इस पार ही गोताखोरों को आरिफ मिल गए। उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी हालत में साथी आरिफ को मिर्जापुर सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शाहजहांपुर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया गया कि आरिफ की पत्नी जिम्मी खां आबकारी विभाग में सिपाही हैं। वह जनपद रामपुर में तैनात हैं। शाहजहांपुर के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी रेहान अली ने बताया कि आरिफ तैराक भी थे। पर वह पानी में कैसे गिर पड़े और डूबने कैसे मौत हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed