फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

रामनगरिया मेले में अस्थायी पुल बनवाने का प्रस्ताव

Tue, 12 Nov 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माघ मेला रामनगरिया व विकास प्रदर्शनी समिति की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक ने रामनगरिया मेले में अस्थायी पुल बनवाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर पवित्र माह माघ में मेला रामनगरिया की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी ने बैठक की। इसमें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मेले में दुकानों का आवंटन पारदर्शिता पूर्ण किया जाने, पुराने घटिया से अस्थायी पुल बनवाने, मेला रामनगरिया की एक पुस्तिका बनवाने के साथ उसमें राम चरित्र व गंगा जी का उल्लेख किए जाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही विकास प्रदर्शनी में ओडीओपी योजना में चयनित जरदोजी कार्य का स्टाल लगवाने को कहा। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर को पुन: बैठक कराने के निर्देश दिए। कहा कि सबसे पहले समिति सदस्य व मेला राम नगरिया का पूर्ण लेखा-जोखा का विवरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जन सहयोग की अपील करते हुए सक्रिय नागरिकों को मेला समिति में जोड़ने को कहा। पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त मेला होगा। डीएम ने 15 दिन में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मेला में किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला समिति के सदस्यों ने संयोजक समिति की बैठक कराने का सुझाव दिया। विगत वर्ष से अच्छे शौचालय बनवाने, पांचाल घाट पुल पर जाली का कार्य पूर्ण कराने, चाचूपुर मोड़ तक पटरी का निर्माण कराने, मेला समापन के बाद परिसर की सफाई कराने, मेला समिति में युवाओं को जोड़ने व पांचाल घाट पर सड़क किनारे लगने वाली अनाज की मंडी हटाने पर भी चर्चा हुई। कहा कि खुले में शौच जाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल मिश्र, सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी, एसडीएम सदर, डीपीआरओ, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed