फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chori,farrukhabad news,vyapari

व्यापारी के घर से नकदी व जेवरात सहित पांच लाख की चोरी

Thu, 30 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
chori,farrukhabad news,vyapari
चोरी की जानकारी देते कृपाचार्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीमेंट डीलर के घर से चोरों ने एक लाख की नकदी व चार लाख रुपये के जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। भोर में बेटे के जागने पर चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी असरफ अली निवासी सीमेंट डीलर कृपाचार्य आलू बेचने के लिए मंगलवार को दिल्ली गए थे। बुधवार रात को बेटे व अन्य परिजन छत पर सो रहे थे, तभी पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर पहुंचे और जीने से नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये, झुमकी, पायलें, दो अंगूठी, एक चेन, मंगलसूत्र, एक मोबाइल व पर्स में रखे दो हजार रुपये आदि चोरी कर लिया।
विज्ञापन

चोर सामान बटोर रहे थे तभी कृपाचार्य का बेटा अस्मित जाग गया। उसके शोर मचाने पर चोर मुख्य दरवाजे से भाग गए। उसने मामले की जानकारी पिता को फोन पर दी। उन्होंने यूपी 112 को चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और कार्रवाई का भरोसा दिया। गुरुवार को कृपाचार्य ने रायपुर चौकी में तहरीर दी। वहां पुलिस कर्मियों ने छानबीन कर खुलासा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed