फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chori

शिक्षक के घर से नकदी व जेवर समेत पांच लाख की चोरी

Thu, 17 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
chori
मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली में एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरों समेत पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। दूसरे भाई के पास रह रहीं मां गुरुवार की सुबह शिक्षक के घर पहुंची। तब घटना की जानकारी हुई। घटना के वक्त शिक्षक परिवार के साथ मैनपुरी एक रिश्तेदार के यहां गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी आदित्य प्रताप शाक्य जूनियर स्कूल नवाबगंज में शिक्षक हैं। सोमवार को वह परिवार के साथ मैनपुरी रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताले पड़े थे। चोरों ने बुधवार देर रात में मुख्य गेट का ताला तोड़ा और जीने के रास्ते पहली मंजिल पर पहुंचे। मकान में ही रखीं चाबियां ढूंढ कर अलमारी व कमरों के ताले खोलकर करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात, 50 हजार रुपये और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। पास स्थित मकान में भाई के साथ रह रही मां ने मंगलवार सुबह घटना की सूचना शिक्षक को दी। इसके बाद वह घर पहुंचे, तो करीब पांच लाख रुपये का सामान गायब था। इधर, सुचना पाकर बजरिया चौकी पुलिस ने मौके पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

शिक्षक ने बताया कि दो दिन में घटना का खुलासा करने की बात कही थी। इसीलिए उन्होंने किसी को नहीं बताया। पुलिस ने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने तहरीर दे दी है। पुलिस ने बमुश्किल ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला मामला दर्ज किया है। शिक्षक ने बताया कि जब चोर घर से निकल रहा था, तो मोहल्ले के लोगों ने देख लिया था। मगर चोरी होने का शक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed