{"_id":"72b8789061ce491ef510dc4718f33121","slug":"children-were-clean-drains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां साफ करते मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां साफ करते मिले बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा कमालगंज में बच्चों से नालियां साफ कराई जाती हैं। यह नजारा पूर्व
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में शुक्रवार को देखने को मिला। बच्चों के
नालियां साफ करने के बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि
उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
शुक्रवार को कसबा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे हैंडपंप के पास बनी नाली साफ कर रहे थे। जैसे बच्चों से पूछा तो उन्होंने नाली साफ करना बंद कर दी। पूछे जाने पर नाली साफ कर रहे कक्षा 8 के छात्र वरुण पुत्र हेतराम ने बताया कि शिक्षिका के कहने पर वह लोग हैंडपंप के पास बनी नाली साफ कर रहे थे।
इस संबंध में जब प्रधानाध्यापिका पुष्पलता शंखवार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल में तो थीं लेकिन मामला संज्ञान में नहीं है। बच्चों द्वारा नाली सफाई करवाए जाने के मामले को वह दिखवाएंगी। प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। प्रधानाध्यापिका से इस संबंध में जानकारी की जाएगी।